अपने क्षेत्र के विधायक को पत्र लिखकर अपने गाँव में बालिका विद्यालय की स्थापना के लिए अनुरोध कीजिए

Hindi Formal Letter: अपने नगर के शिक्षा अधिकारी या विधायक को एक पत्र लिखकर अपने क्षेत्र में एक और विद्यालय खोलने के लिए अनुरोध कीजिए।

इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज हम Hindi Formal Letters  (औपचारिक पत्र लेखन) में से  Apne kshetra mein ek aur vidhyalya kholne ke liye nagar ke shiksha aadhikari ye Vidhyak ko patra for class 7,8,9,10 and 12th विषय पर अलग अलग कक्षाओं के छात्रों के लिए यहाँ पर पत्र लेखन (Formal Letter in Hindi) के उदाहरण दिये गए हैं। पत्र लेखन (Hindi Letter Writing) के इन उदाहरणों के ज़रिये  पर आप एक अच्छा पत्र लेखन कर सकते हैं। 

अपने नगर के शिक्षा अधिकारी या विधायक को एक पत्र लिखकर अपने क्षेत्र में एक और विद्यालय खोलने के लिए अनुरोध कीजिए। कक्षा सात और आठ के लिए (Class 7-8) 

Question: How do you write a letter to the district education officer requesting him/her to start a New school in your area/ Village 

सेवा में,

विधायक महोदय / शिक्षा अधिकारी,
ग्राम सूरजपुर, ज़िला आजमगढ़,
उत्तर प्रदेश।

विषय : गाँव में बालिका विद्यालय की स्थापना के लिए |

विषय– नया विद्यालय खोलने के संदर्भ में। (दोनों में से कोई भी विषय ले सकते हैं) 

महोदय,

निवेदन यह है कि सूरजपुर गाँव में केवल एक प्राथमिक विद्यालय है। आगे पढ़ने के लिए गाँव की लड़कियों को चार किमी० दूर दुर्गापुर जाना पड़ता है। आनेजाने के लिए स्कूल के समय के अनुसार कोई सार्वजनिक साधन सेवा नहीं है। आजकल आस पास का माहौल भी ठीक नहीं है जिसके कारण हमारे गाँव की लड़कियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। हमारे गाँव के परिवार लड़कियों को पढ़ने के लिए दूर नहीं भेजना चाहते। इससे हमारे गाँव की लड़कियों को आगे पढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनका भविष्य खतरे में है

इसीलिए आपसे विनम्र प्रार्थना है कि इस क्षेत्र में एक बालिका विद्यालय खोला जाए। इसके लिए क्षेत्रवासी आपके सदा ऋणी रहेंगे। स्कूल खुल जाने से गाँव की लड़कियों को बहुत लाभ पहुँचेगा। इससे संबंधित औपचारिकताएँ पूरी करने के लिए हमें मिलने का समय दीजिए।

धन्यवाद सहित,
सभी सूरजपुर क्षेत्रवासी
दिनांक : __ 2022 

अपने नगर के विधायक या शिक्षा अधिकारी को एक पत्र लिखकर अपने क्षेत्र में एक और विद्यालय खोलने के लिए अनुरोध कीजिए। कक्षा नवीं और दसवीं के लिए (Class 9-10)

Question: How do you write a letter to the district education officer requesting him/her to start a New school in your area/ Village 

सेवा में,

विधायक महोदय / शिक्षा अधिकारी,
गाँव संसारपुर, ज़िला जालंधर,
पंजाब।

विषय : गाँव में बालिका विद्यालय की स्थापना के लिए |

विषय– नया विद्यालय खोलने के संदर्भ में। (दोनों में से कोई भी विषय ले सकते हैं) 

महोदय,

निवेदन यह है कि हमारे क्षेत्र के संसारपुर गाँव में एक भी विद्यालय नहीं है। हमारे गाँव की लड़कियों को पढ़ने के लिए चार किमी० दूर जमशेर कसबे में जाना पड़ता है। आनेजाने के लिए स्कूल के समय के अनुसार कोई सार्वजनिक साधन और बस सेवा नहीं है। हमारे गाँव की ज़्यादतर लड़कियाँ आजकल के माहौल की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहीं हैं , जिसके कारण हमारे गाँव की लड़कियों की पढाई में रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। बालिका विद्यालय के लिए जो सहयोग बन पायेगा हम सब मिलके करेंगे। स्कूल खुल जाने से गाँव की लड़कियों को बहुत लाभ पहुँचेगा। इससे संबंधित औपचारिकताएँ पूरी करने के लिए हमें मिलने का समय दीजिए।

धन्यवाद सहित,
सभी संसारपुर क्षेत्रवासी
दिनांक : __ 2022 

उम्मीद है कि आपको ये “अपने क्षेत्र में एक और विद्यालय खोलने के लिए नगर के शिक्षा अधिकारी या विधायक को एक पत्र” विषय पर दिए हुए हिंदी औपचारिक पत्र लेखन के उदाहरण आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

इस पत्र से आप निम्नलिखित पत्रों को भी आसानी से लिख सकते हैं। 
  • अपने क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय खुलवाने के लिए शिक्षा मंत्री को एक आवेदन पत्र लिखिए।
  • शिक्षा निदेशक को अपने गाँव में उच्च माध्यमिक विद्यालय खुलवाने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखिए |

 

Sharing Is Caring:
CBSE X Sample Paper Pdf

सीबीएसई कक्षा 10 लेटेस्ट CBSE Sample Paper Pdf करें डाउनलोड

CBSE sample paper 2023-24 कक्षा 10 के लेटेस्ट सैंपल पेपर पीडीऍफ़ करें डाउनलोड सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी में जुटे छात्र अब अपने विषय के सैंपल पेपर वेबसाइट cbseacademic.nic.in…

cbse latest news

CBSE Board Exam 2024 Sample Papers: बोर्ड परीक्षा पेटर्न में बदलाव! चेक करें 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर्स

CBSE Board Exam 2024 Sample Papers: बोर्ड परीक्षा पेटर्न में आया बड़ा बदलाव क्या है, चेक करें 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लेटेस्ट सैंपल पेपर्स CBSE 10th and 12th Board…

Leave a Comment